फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में घायल महिला की मौत

Fri, 10 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर से सटे अहलादपुर मरकड़ी गांव में धारदार हथियार से मारपीट में घायल महिला की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार एम्स गोरखपुर में चल रहा था। वारदात दो अक्तूबर को गांव में हुई थी। मामले में पुलिस एक शख्स पर मारपीट का केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन


गांव में बबलू निषाद और रविंद्र सिंह के बीच दो अक्तूबर की रात मे विवाद हो गया था। इस दौरान धारदार हथियार से चोट लगने से बबलू निषाद और उसकी मां तेतरी देवी (65) चाकू लगने से घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज देवरिया में हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। आरोपी में रविंद्र सिंह पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मृतका का शव पोस्टमार्टम कराने को भेजा जा रहा है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें