फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नीलगाय के हमले में महिला की मौत

Tue, 17 Dec 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। क्षेत्र के ग्राम केशवबारी निवासी एक महिला खेत में लगी फसल में नीलगाय को चरता देख उसे भगाने पहुंच गई। महिला अभी उसे भाग ही रही थी कि उसने महिला पर हमला कर दिया। नीलगाय की सींग उसके पेट में धंस गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। यह देख लोगों उसे उठाकर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के केशवबारी गांव निवासी काली देवी (50) पत्नी रविन्द्र प्रजापति के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई। परिवार की सारी जिम्मेदारी महिला पर आ गई। चूल्हे चौके से लेकर खेती व मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करने लगी। रविवार की शाम वह खेत में गेंहू की फसल चर रही नीलगायों के झुंड को वहां से भगाने के लिए गई। इसी दौरान नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया।
जिससे उनके पेट में उसका सींग धंस गया। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। ग्रामीण मिल जुलकर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत उनकी हो गई। मौत की खबर से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर अवारा पशुओं के प्रति ग्रामीण आक्रोशित हैं। किसानों ने गेहूं की बुवाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें