फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में महिला की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Thu, 04 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मंजू की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद  
विज्ञापन
भलुअनी। क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया गांव के निकट बेलडॉड़-कठिनईया मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह चार पहिया वाहन की टक्कर से करौंदी निवासी मंजू देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मंजू देवी रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकली हुई थीं। बढ़या फुलवरिया गांव निवासी रामबहाल की पत्नी मंजू देवी रोज की भांति सुबह मार्निंग वाक पर टहलने के लिए निकली थीं। लोगों के अनुसार वह बेलडॉड़-कठिनईया मार्ग पर बाएं पटरी पर टहल रही थीं।
इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गईं। हादसा होता देख अगल-बगल के लोग जुट गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें 108 नंबर सेवा से इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुत्री निधि, निक्की और रितम का रो-रोकर बुरा हाल था। यूपीपी में प्रशिक्षक पद पर तैनात पुत्र नीरज यादव घर के लिए चल दिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि मौत की जानकारी है। सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें