रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हिरंदापुर के मझरठिया टोला के रहने वाले शकूर प्रसाद उम्र 60 वर्ष रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करते थे। वह चट्टी चौराहा पर ही अपनी रात गुजारते थे। सदर कोतवाली क्षेत्र में मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि अपने क्षेत्र में कोई इस तरह की घटना नहीं हुई थी। सदर कोतवाली से शकूर नामक व्यक्ति के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना मुझे मिली है।