फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आम तोड़ रही महिला की छत से गिरकर मौत

Sun, 28 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी थाना क्षेत्र के पयासी गांव में शनिवार की सुबह एक महिला पेड़ से आम तोड़ने की कोशिश में छत से गिर गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पयासी गांव निवासी राधामुनी देवी (56) पत्नी आविक साहनी सुबह अपने घर की छत पर खड़े होकर पेड़ से आम तोड़ रही थी। पैर फिसल गया और वह छत से गिर गईं। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग तत्काल उन्हें सीएचसी सलेमपुर लेकर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें