संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार वालोंं ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया।
हालांकि, इससे पहले मौके पर पुलिस पहुंच गई और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शाहपुर गांव निवासी 28 वर्षीय राधिका चौरसिया पत्नी अशोक चौरसिया सुबह किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार वालों ने पहले 108 एंबुलेंस को फोन किया।
इसी बीच किसी ने 112 पुलिस को भी फोन कर दिया। एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर परिवार वाले राधिका को बाइक से अस्पताल ले जाने लगे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और परिजनों के सहयोग से राधिका को तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया।
परिवार के लोग यह नहीं बता रहे कि महिला ने जहरीला पदार्थ क्याें खा लिया। पुलिस भी यह पता करने की कोशिश कर रही है कि महिला ने आखिर जहरीला पदार्थ क्यों खाया।
प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इस संबंध में थाने पर किसी ने शिकायत नहीं की है।