रुद्रपुर। नगर से सटे सेमरौना गांव में दीवार तोड़ने के विरोध में कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
सेमरौना गांव निवासी अंगद साहनी की पत्नी पिंकी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग मंगलवार की शाम उनकी निर्माणाधीन दीवार को तोड़ने लगे। जिसका विरोध करने पर उन्होंने महिला की पिटाई कर दी और घर नहीं बनने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मारपीट के आरोपी संजय, मेवालाल, सरोज और ममता पर प्राथमिकी किया।