फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 11 Dec 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आजाद नगर वार्ड के रहने वाले एक किसान की पोखरी में डूबने से बुधवार को मौत हो गई। वह भोर में चार बजे टहलने निकले थे। इस दौरान पोखरी के किनारे गए थे। घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले तलाश करने लगे। दोपहर 12 बजे पानी में शव उतराया मिला।
विज्ञापन


आजाद नगर के गुलाब सोनकर (62 वर्ष) रोज की तरह भोर में टहलने निकले थे। उनके बेटे राकेश सोनकर ने बताया कि जब दिन निकलने के बाद भी वापस नहीं आए तो उन्हें ढूंढना शुरू किया। वह पूर्वी बाईपास पर एक लाइब्रेरी के पीछे पोखरी में डूबे थे। पानी में शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलाब खेती बारी कर परिवार चलाते थे। उनके पांच पुत्र और एक बेटी है। दो बच्चों की शादी नहीं हुई है। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें