फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवादित भूमि में निर्माण कराने से रोकने पर महिला को पीटा

Sun, 29 Mar 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव का मामला
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव में विवादित भूमि पर पड़ोसी पर जबरन निर्माण कराने का आरोप है। महिला ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भिजवाया। थाने पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने की गुहार लगाई है।

खुखुंदू क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी पिंकी देवी पत्नी रामाशीष यादव का कहना है कि कोर्ट में बंटवारा का वाद दाखिल किया गया है। फिर भी विवादित भूमि पर पड़ोसी शनिवार को निर्माण कार्य कराने लगे। आरोप है कि, जब मैंने विरोध जताया तो गाली-गलौज करते हुए विवाद पर उतारू हो गए। हालांकि, कुछ लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फिर से दोपहर में विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंचा और पड़ोसी एक राय होकर पिंकी देवी के दरवाजे पर चढ़कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दिए। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें