फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिका के नामित सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Sun, 29 Mar 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शनिवार को शासन द्वारा नामित नए सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त सदस्यों ने नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह ने मुख्य अतिथि भूपेन्द्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं का बुके देकर अभिनंदन किया।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी के संचालन में कार्यक्रम आगे बढ़ा। पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने शासन द्वारा नामित सदस्य संजय पाण्डेय, गजेन्द्र मणि, अजय सिंह, विजय पंडित बेलदार और नीरू त्रिभुवन को एक साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें