फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 07 Nov 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। सिसई गांव में एक महिला पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि जब वह जान बचाकर अपने घर में छिपी तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

सिसई गांव निवासी तारा देवी पत्नी रामनाथ चौरसिया ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर साफ-सफाई कर रही थी। पड़ोसियों ने एकजुट होकर उस पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने कहा कि पीड़िता के शिकायती पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें