तरकुलवा। कच्ची शराब की बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की शाम पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज पुलिस अभिरक्षा में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।
मुखबिर की सूचना पर गांव के बाहर एक घर में टीम ने दबिश दी, जहां एक महिला शराब के साथ पकड़ी गई। पूछताछ में उसने अपना नाम बबीता ग्राम कोंहवलिया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो प्लास्टिक की जरीकेन में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। संवाद