फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाले की खोदाई के दौरान उखड़ा खंभा, 300 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। नाला निर्माण के लिए जेसीबी से की जा रही मिट्टी खोदाई के दौरान नगर के गांधी बाजार में लगा बिजली का खंभा शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे उखड़ गया। इससे 300 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता पूरी रात उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। सुबह पहुंचे बिजली निगम के कर्मियों ने खंभे को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कराया।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत प्रशासन गांधी बाजार से चनुकी मोड़ तक नाला निर्माण करा रहा है। जेसीवी मिट्टी खोदते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी बीच सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा उखड़ गया।
जिस समय खंभा उखड़ा, उस समय बिजली आपूर्ति चालू थी। खंभा उखड़ने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात वार्ड में अंधेरा छाया रहा। टंकी में पानी नहीं रहने से सुबह उठे लोगों को दैनिक दिनचर्या में भी परेशानी हुई। बिजली निगम के अवर अभियंता अविनाश कुमार गौतम ने बताया कि जेसीबी से खंभ उखड़ गया था। इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें