फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धर्मांतरण के केस में गवाहों को धमकी

Sat, 20 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की तहरीर पर एसएस माऊल के मालिक उस्मान गनी, उसके साले व पत्नी पर दर्ज मुकदमे में माल में पूर्व में कार्य करने वाले सलमान और इसका भाई अबू सलीम गवाह हैं। दोनो शहर के एक मोेहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम एसएस माल में काम करने वाले करीब 10 युवक गवाहों के घर पहुंचे और गवाही से मुकरने का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर कहासुनी व हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। बाकी युवक फरार हो गए। देर रात तक दोनो पक्षों को लेकर कोतवाली में जमे रहे। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनो पक्ष कोतवाली में आए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें