फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईटीआई सलेमपुर के प्रधानाचार्य का रोका वेतन

Sun, 05 Jul 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रोजगार मेले आयोजित नहीं किए जाने और छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं कराने पर प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सलेमपुर का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही, अन्य आईटीआई प्रधानाचार्यों को प्रत्येक ट्रेड में कम से कम 60 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ऐसा न करने वाले प्रधानाचार्यों को वेतन नहीं मिलेगा।
जिले में 11 अगस्त को वृहद रोजगार मेले के आयोजन तथा उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने शनिवार को आईटीआई एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा में आईटीआई से पासआउट छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति खराब मिलने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठकों में प्रतिभाग करने, आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों की अप्रेंटिसशिप कार्यदायी संस्थाओं में कराने तथा अभ्युदय कोचिंग से यूट्यूब लाइव के माध्यम से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ट्रेडों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर छात्रों में ऐसा कौशल विकसित किया जाए, जिससे वे रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सकें। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने प्रत्येक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्लेसमेंट सेल स्थापित करने केनिर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें