फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निरंतर अभ्यास से प्रायोगिक परीक्षाओं में ला सकते हैं अच्छे अंक

Sat, 03 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रायोगिक की परीक्षाएं जिले में दूसरे चरण के तहत दो से नौ फरवरी तक संचालित की जाएंगी। इसमें बेहतर अंक लाने के लिए शिक्षक छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं विद्यार्थी लगातार शिक्षकों की निगरानी में प्रयोगशाला में अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही शिक्षकों से प्रश्न पूछकर अपने डाउट्स क्लियर कर रहे हैं।राजकीय इंटर काॅलेज में रसायन विज्ञान के शिक्षक राजेश मणि ने बताया कि छात्र-छात्राओं को नियमित अभ्यास करने की जरूरत है। पूर्व में कराए गए प्रयोग का अभ्यास करते रहें। कोई भी डाउट्स हो तो अपने शिक्षक से अवश्य पूछ लें। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में 15 अंक बाह्य परीक्षक के हाथ में होता है। वहीं 15 अंक आंतरिक परीक्षक हाथ में होता है।
इंटरनल की तैयारी में चार्ट, फाइल और प्रोजेक्ट को छात्र-छात्राएं अच्छी तरह तैयार कर लें। अपने विषय को अच्छी तरह पढ़ समझ लें। शिक्षक ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में अम्लीय मूल, क्षारीय मूलक का चार नंबर का सवाल आता है। इसे लवण विश्लेषण भी कहते हैं। इसको अच्छी तरह तैयार कर लें। इसको प्रयोग करके सही परिणाम लाने होते हैं।
विज्ञापन

वहीं क्रियात्मक समूह परीक्षण से तीन नंबर का प्रश्न आता है। इसमें अल्कोहल, एल्डिहाइड तथा कार्बाक्सिलिक एसिड के क्रियात्मक समूह परीक्षण को तैयार लें। इसके अलावा अनुमापन से चार अंक का प्रश्न आता है। वहीं बाह्य परीक्षक मौखिक प्रश्न पूछते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें