फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में लगा लिफ्ट तीन दिन से खराब

Sat, 03 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में लगी एक लिफ्ट तीन दिन से खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों को दूसरी लिफ्ट के सहारे जाना पड़ रहा है। मेडिकल कालेज की ओपीडी बिल्डिंग में तीन लिफ्ट लगी है। इसमें आगे की ओर एक लिफ्ट और पीछे की ओर दो लिफ्ट लगी है, जिसमें से एक लिफ्ट चिकित्सक और कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। इन तीनों में से आगे लगी लिफ्ट तीन दिन से खराब है। इसके चलते मरीजों को सीढ़ी से या फिर पीछे की ओर लगी लिफ्ट के सहारे ऊपर की मंजिलों पर जाना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि लिफ्ट बनवाने के लिए संबंधित एजेंसी को सूचना दी गई है। लिफ्ट शीघ्र ही ठीक कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें