खुखुंदू। जैन मंदिर रोड पर एक शख्स दोस्त को घर में शराब पिला रहा था। जब पत्नी ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई करने लगे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पति अक्सर दोस्त को घर पर शराब पिलाता है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी अभी इधर-उधर भाग रहे हैं। दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद