मईल। एसपी विक्रांत वीर ने फरार चल रहे दो बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
जानकारी के अनुसार, मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी कृष्ण उर्फ कृष्णा यादव पुत्र जयराम यादव और निखिल पुत्र महेंद्र ग्राम नोनहरा थाना जैतपुर जनपद आंबेडकर नगर पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। दोनों फरार चल रहे हैं। एसपी ने ने दोनों अपर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। बदमाशों के गतिविधियों और पकड़वाने के लिए पुलिस को सही सूचना देने वाले को इनाम की राशि दी जाएगी। संवाद