बरहज। क्षेत्र के एक गांव में मायके आई महिला से रविवार को देवरिया के सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। कुछ लोगों के साथ बरहज थाने पहुंची महिला ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
करीब दो साल से क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके में रह रही महिला दवा के लिए देवरिया गई थी। महिला के अनुसार, वह दवा लेकर ऑटो से सीसी रोड पर जा रही थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने उसे ऑटो से खींच कर उतार लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद