फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जहां 30 से कम निराश्रित, वहां बंद होगी गोशाला

Sat, 08 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते सीडीओ। स्रोत- सूचना विभाग - फोटो : poni news
विज्ञापन
देवरिया। जहां निराश्रित गोवंश की संख्या 30 से कम होगी, उन गो आश्रय स्थलों को बंद किया जाएगा। इसके अलावा सभी संबंधित अधिकारियों को गो आश्रय स्थलों की अवस्थापना सुविधाओं, संचालन एवं प्रबंधन से संबंधित समस्त जानकारी समय से पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

ये निर्देश शुक्रवार को गांधी सभागार, विकास भवन देवरिया में शुक्रवार को सीडीओ प्रत्यूष पांडेय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में दिया गया। यह बैठक जनपद के ग्रामीण एवं शहरी निकायों में गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की समीक्षा के लिए आहूत की गई थी।
बैठक में बृहद गो-संरक्षण केंद्र सुकरौली, अस्थायी गो आश्रय स्थल हरपुरकला, भैसाडाबर एवं घंटी में सिक रूम निर्माण तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एसएफसी पुलिंग, शीत ऋतु में पशुओं की सुरक्षा, खाद और पराली संग्रहण, गोबर उत्पादन एवं उपयोग, चारागाह विकास, साइलेज निर्माण तथा संकेन्द्रित चारे की उपलब्धता और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त पशुचिकित्सा एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण तथा सभी नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें