फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमिका ने शादी से मना किया तो गुस्से में गला दबाकर कर दी हत्या

Thu, 16 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की हत्या के आरोपी बढ़या हरदो गांव निवासी अभिषेक कुमार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक और युवती प्रेम करते थे, मगर घर वालों ने युवती की शादी दूसरे जगह तय कर दी थी। युवक को यह बात नागवार लगी और युवती को घर के पीछे मिलने के लिए बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी संजीव सुमन से युवती के पिता ने भी आरोपी युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। वहीं युवती का मोबाइल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती 11वीं की छात्रा थी। वह 12 अक्तूबर की रात को भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। 13 अक्तूबर की सुबह घर वालों को मकान के पीछे गली में उसकी लाश मिली।
वारदात स्थल पर कुछ देर बाद एसपी संजीव सुमन और एएसपी सुनील कुमार सिंह पहुंच गए। युवती के पिता ने एसपी को बताया कि मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी अभिषेक कुमार का उसके घर आना-जाना था। रात में भी वह आया था। उन्होंने अभिषेक पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस इसी आधार पर अभिषेक पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर में भिखम छपरा मोड़ के पास से आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने बताया कि जब कक्षा छह में पढ़ता था, तभी युवती से नजदीकी बढ़ गई थी। उसके घर आना-जाना भी रहा।
विज्ञापन

बीच में किसी शहर में काम के सिलसिले में चला गया और करीब डेढ़ साल बाद लौटा तो युवती से बातचीत और मिलना-जुलना फिर शुरू हो गया।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शादी के लिए वह राजी थी, मगर घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। वारदात की रात युवती को उसके घर के पीछे बुलाकर समझा रहा था, मगर वह बात सुनने को तैयार नही थी। इससे गुस्सा आ गया और गला दबाकर हत्या कर भाग गया। वह किसी और से भी बात करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें