फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक घंटे रुकी रहीं ट्रेनें

Thu, 16 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बैतालपुर के पास बढ़या क्रासिंग पर ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बैतालपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किमी की दूरी पर बढ़या रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया।
यहां ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक पलटने से बच गई। ट्रॉली के अगले हिस्से की चकरी जाम होने से हादसा हुआ। इसके चलते करीब एक घंटे तक देवरिया–गोरखपुर रेल मार्ग पर रेल यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लेकर रेलवे क्राॅसिंग पार कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली ट्रैक पर फंस गई। उसी समय रेलगाड़ी आने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तत्काल रेलवे कर्मचारियों व पुलिस प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बैतालपुर पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली को ट्रैक से हटवाया गया। इसके बाद रेल संचालन सामान्य हो सका।
इस दौरान करीब एक घंटे तक कई स्कूली वाहन, यात्रियों से भरी गाड़ियां और स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस की तत्परता की सराहना की।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक इमामुद्दीन अंसारी ने बताया की ट्राॅली फंसने की सूचना मिलते ही दोनों तरफ से ट्रेनों का संचालन रोका गया था। ट्राॅली निकाल दी गई। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें