फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवादित भूमि की गेहूं की फसल में लगाई आग

Sun, 12 Apr 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी खास गांव के रायपुरा टोला निवासी प्रवीण कुमार राय ने विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने भटनी थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रवीण कुमार राय के अनुसार उन्होंने पड़ोसी गांव जगरनाथ छपरा में एक जमीन का बैनामा कराया था। उक्त भूमि को लेकर एक व्यक्ति द्वारा अपना स्वामित्व बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया गया, जिसका मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित का कहना है कि उसी जमीन पर बटाईदार के रूप में जीतेन्द्र गोंड़ द्वारा गेहूं की बुवाई की गई थी। आरोप है कि शनिवार की रात विपक्षी पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें