बरियारपुर। माड़ीपार बुजुर्ग के राजस्व ग्राम दुबौली में गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन की चिंगारी से निकली आग से करीब दो बीघा खड़ी फसल जल गई। लोगों के अनुसार, कटाई के दौरान लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। इस दौरान बैजनाथ विश्वकर्मा, अनिल कुमार, रेशमा देवी आदि किसानों की फसल जल गई। वहीं, मंहुई टोला पिपरहिया में भी गेहूं के अवशेष में अज्ञात कारणों से आग लग गई। संवाद