फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर के मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना परिसर के मंदिर में परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना परिसर में इसी थाना क्षेत्र के दो गांव के रहने वाले प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों को थानाध्यक्ष सहित उपस्थित दोनों परिवारों के लोगों व अन्य गणमान्य नागरिकों ने आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की मंगल कामना की।
विज्ञापन

खामपार थाना के ग्राम कुबेरुआ निवासी रामप्रीत कुशवाहा के 23 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार कुशवाहा के बहन की शादी इसी थाने के ग्राम करौना में हुई है। दिलीप कुमार कुशवाहा अपने बहन के यहां अक्सर आता जाता रहा है। इसी दौरान गांव के मोहन कुशवाहा की 21 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी से उसकी आंखें चार हुई और दोनों में प्रेम हो गया। दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खा ली। यह बात जब दोनों परिवारों को मालूम हुआ तो उन्होंने दोनों के सजातीय होने के चलते हामी भर दी। परंतु इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच अनबन हो गई। मामला थाने में पहुंचा। पूरी बात जानने के बाद एसओ मनोज प्रजापति ने समझा-बुझाकर दोनों परिवारों को राजी कर प्रेमी युगल की शादी थाना परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में करा दी और दोनों के सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद देते हुए मंगल कामना की। इस दौरान प्रेमी प्रेमिका के माता-पिता, परिजन तथा गांव के अन्य गणमान्य नागरिक व पुलिस बल मौजूद रहे। पिछले माह फरवरी में भी इसी तरह थानाध्यक्ष ने दो प्रेमी प्रेमिकाओं की शादी कराई थी। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। एसओ मनोज प्रजापति ने बताया कि दोनों परिवारों को समझा-बुझाकर हिंदू रीति से शादी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें