फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ने अंतर्राज्यीय तस्करों को पकड़ा, एक क्विंटल गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीबी ने अंतर्राज्यीय तस्करों को पकड़ा, एक क्विंटल गांजा बरामद
विज्ञापन

देवरिया। पूर्वांचल और बिहार के विभिन्न जनपदों में गांजा की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार तस्करों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) और कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। टीम ने बृहस्पतिवार की रात में करीब आठ बजे तस्करों के पास से करीब एक कुंतल गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजा तस्करों से पुलिस और एनसीबी पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि एनसीबी को कई दिनों से सूचना मिल रही थी, जनपद के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी कुछ गांजा तस्कर देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, बस्ती मंडल सहित, बिहार और नेपाल में गांजा की सप्लाई करते है। रात में टीम ने रूद्रपुर कोतवाली के एक गांव में छापामारा तो चार गांजा तस्करों को पकड़ने में कामयाब हो गई। पकड़े गए तस्करों के पास से बोरे में रखा गया एक क्विंटल गांजा पुलिस ने बरामद कर लिया। सूत्रों के अनुसार, गिरोह का तार बड़े तस्करों से जुड़ा है। पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में जुट गई है। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। मामले का खुलासा शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें