फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नर्तकियों से छेड़छाड़ पर भिड़े बराती-घराती, एक घायल

Wed, 27 Nov 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। धौला पंडित गांव में सोमवार की शाम आई बरात में अश्लील गाना और नर्तकियों से छेड़छाड़ पर बराती और घराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में गांव के काशी यादव घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार पुलिस ने अस्पताल पहुंच बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन

धौला पंडित गांव निवासी मलखान यादव के घर गड़ौना से बरात आई थी। लोगों के अनुसार भरहां बाबू सीवान पर बारात रुकी थी। जहां से गांव में जा रही थी। इसी बीच अश्लील गाना बजाने और नर्तकियों से छेड़छाड़ का काशी ने विरोध किया। जिसको लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन गांव के निकट रंगीला यादव के दरवाजे पर दोबारा मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि चाकू लगने से काशी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। जिससे बरातियों-घरातियों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मारपीट के पीछे लोग काशी के एक साथी का हाथ होना भी बता रहे हैं। पत्नी सविता देवी का कहना है कि पति पर प्राणघातक हमला किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बयान लिया है। बारात में अश्लील गीत, नर्तकियों से छेड़छाड़ और विरोध करने पर काशी को गंभीर रूप से घायल कर देने की घटना पूरे दिन चर्चा में रही। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें