देवरिया। गाजीपुर जिले के बरेसर थाने की रहने वाली एक युवती की शादी मऊ जनपद के हलधरपुर के मुस्ताफाबाद में हुई थी। वर्तमान वह देवरिया में कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
शादी के दो वर्ष बाद ससुराली दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। इसे लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता ने ससुरालियों से बातचीत कर उनकी डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी ससुरालियों की प्रताड़ना कम नहीं हुई, ससुरालियों ने मार्च में उसे घर से निकाल दिया। उसने कोतवाली तहरीर दी। उसकी तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर तैनात पुष्पा गुप्ता ने दिए गए तहरीर में कहा कि उसकी शादी 20 मई 2022 को मऊ जिले के मुस्तफाबाद निवासी राकेश गुप्ता पुत्र अच्छेलाल गुप्ता के साथ हुई थी। शादी में ससुरालियों की मांग पर 5 लाख रुपये दिए गए थे। इसके बाद मेरे पति राकेश गुप्ता ससुर अच्छेलाल गुप्ता, सास मीना देवी, जेठ कमलेश, जेठ सतोष, जेठानी सुमन प्रताड़ित करने लगी।