फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद की पत्नी के असलहों का लाइसेंस निलंबित

Fri, 18 Feb 2022 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
रामभुआल निषाद। (file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देवरिया जिले के रुद्रपुर विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद की पत्नी मीरा देवी के दोनों असलहों के लाइसेंस जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिए हैं। कुछ दिन पहले मामला प्रकाश में आया था कि पूर्व मंत्री अपनी पत्नी का असलहा लेकर मदनपुर कस्बे में प्रचार कर रहे हैं। इस मामले में मदनपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


एसपी व डीआईजी डॉ. श्रीपति मिश्र ने इस मामले की रिपोर्ट तलब की तो पता चला कि पूर्व मंत्री के साथ मौजूद दोनों असलहे उनकी पत्नी मीरा देवी के नाम से जारी हुए हैं। उसमें प्रत्याशी की ससुराल तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव दिखाया गया है। एसपी ने तरकुलवा और मदनपुर एसओ से रिपोर्ट मंगाई।

उसके आधार पर रायफल और दो नाली बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को संस्तुत किया। जिलाधिकारी ने पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम से जारी दोनों लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। इसके साथ दोनों असलहों को तरकुलवा पुलिस को जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जांच के बाद मीरा देवी के नाम से निर्गत दोनों लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। दोनों असलहों को तरकुलवा थाना प्रभारी को जमा कर सूचना देने को कहा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। -अमृत लाल बिंद, मुख्य राजस्व अधिकारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें