फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी रेलवे अंडरपास में जलभराव से बढ़ी परेशानी

Sat, 11 Oct 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी रेलवे अंडरपास में जलभराव के बीच गुजरता बाइक सवार। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। साहोपार गांव के तिराहे पर स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश रुकने के बाद भी अंडरपास में भरे पानी से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। चार पहिया वाहन तो दूर, दोपहिया वाहन और पैदल यात्री तक निकलने से कतराने लगे हैं। गंदे पानी और कीचड़ के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।
भटनी-भरथुआ मार्ग पर साहोपार के तिराहे पर वाराणसी रेल खंड के नीचे अंडरपास बनाया गया है। चार अक्तूबर को हुई भारी बारिश में अंडरपास में पानी भर गया। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार जलभराव की समस्या दूर नहीं कर पाए हैं। इससे शुक्रवार को कई बाइक सवार बीच रास्ते में फंस गए। वहीं, पैदल गुजरने वाले लोगों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास से गुजरने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता खतरे से खाली नहीं है।लोगों का कहना है कि हर साल बरसात के दौरान यही स्थिति होती है, लेकिन रेलवे की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। राहगीरों ने बताया कि बारिश शुरू होते ही अंडरपास तालाब बन जाता है। रेलवे के अधिकारी का कहना है कि जल्द ही अंछरपास से पंप लगाकर पानी निकलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें