फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नेपाल के बैराज से छोड़ा गया पानी 24 घंटे में 28 सेमी बढ़ गई सरयू

Tue, 14 Jul 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। नेपाल के बैराज से छोड़े गए पानी से सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर बढ़ गया। नदी अब चेतावनी बिंदु से सिर्फ 77 सेंटीमीटर नीचे है। हर घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।
यही स्थिति रही तो बुधवार को नदी चेतावनी बिंदु को भी पार कर सकती है। नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्टी ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
केंद्रीय जल आयोग के तुर्तीपार गेज पर सोमवार की शाम को नदी का जलस्तर 62 मीटर 05 सेंटीमीटर दर्ज किया गया था। रात में पानी घटने लगा था, मगर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जलस्तर 61 मीटर 98 सेमी पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद से नदी दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगी। शाम को करीब चार बजे तूर्तीपार में जलस्तर 62 मी 33 सेमी पर पहुंच गया।
केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई राजेश राव ने बताया कि रात से नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। मंगलवार को दोपहर बाद से जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे की बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें