फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू उफनाई, धंसा पीपा पुल का एप्रोच मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू उफनाई, धंसा पीपा पुल का एप्रोच मार्ग
विज्ञापन

आवागमन बंद होने के बाद पांटून हटवा रहा पीडब्ल्यूडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में अचानक आई तेजी के कारण पीपा पुल का एप्रोच मार्ग धंस गया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी और आवागमन बंद होने के कारण पीडब्ल्यूडी पीपा पुल से पांटून हटवाने लगा है। फिलहाल, नदी के उस पार के लोगों के आवागमन के लिए अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से सरयू नदी के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। सरयू के उफनाने से नदी का पानी घाट की ओर बढ़ने लगा है। जबकि पीपा पुल के रास्ते आवागमन के लिए बनाए गए एप्रोच मार्ग टूट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि के कारण मंगलवार की रात अचानक दक्षिणी एप्रोच नदी में कट गया। संयोग अच्छा था कि रात होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। नदी के जलस्तर में हुए इजाफा और एप्रोच मार्ग धंसने से पीडब्ल्यूडी पांटून हटवा रहा है। जबकि आवागमन बाधित होने के कारण नदी पार से आने वाले दूधिया व्यवसायी, मजदूर, नौकरीपेशा आदि लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनका कहना था कि विभाग की ओर से समुचित प्रबंध न कराए जाने के कारण प्राइवेट नाव से आना-जाना मजबूरी हो गई है। अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि पीपा हटाया जा रहा है। लोगों के आवागमन के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें