फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर भर रहा पानी

Fri, 06 Mar 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खुखुंदू पोखरा टोला पर सड़क पर फटे जल निगम के पाइप से हुआ जलजमाव, स्रोत संवाद
विज्ञापन
खुखुंदू। खुखुंदू गांव में जैन मंदिर मार्ग से कटे महत्वपूर्ण बाईपास सड़क पर पोखरा टोला के पास बीच आबादी में जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

आए दिन लोग फिसलकर चोटिल भी हो जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच माह से क्षतिग्रस्त पड़े पाइप को बदलवाने के लिए जल निगम के जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। खुखुंदू जैन मंदिर मार्ग से कटा बाईपास सड़क जाकर सीधे नूनखार मार्ग में मिला है। वर्तमान में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। एक तरफ सड़क जर्जर हो चुकी है तो दूसरी तरफ पोखरा टोला में आबादी के बीच सड़क पर ही जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे सड़क पर करीब-करीब दो-ढाई फुट जलजमाव हो गया है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
खास बात यह है आठ-दस गांवों के छात्रों का इसी मार्ग से स्कूल आना-जाना है। सड़क पर जलजमाव से छात्रों को बड़ी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल निगम से लीकेज ठीक कराने की मांग की है। गांव के कमलेश राय, जयप्रकाश राय, चंद्रिका, रामानंद, हरी मिलन, राधामोहन आदि का कहना है कि समय रहते लीकेज ठीक नहीं हुआ और सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बहुत जल्द-धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें