संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नियरवा में बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी में दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर 40 वर्षीय महिला अनीता चौहान पत्नी मंजय चौहान की मौत हो गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक करवाई में जुट गई है। मौके पर नायब तहसीलदार सुशील तिवारी, कानूगो ध्रुव कुशवाहा तथा हल्का लेखपाल मृत्युंजय सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्राम नियरवा निवासी मंजय चौहान की पत्नी अनीता चौहान आई तेज आंधी में घर का सामान समेटकर कमरे के अंदर रख रही थी। इसी दौरान अचानक घर की दीवार उसके ऊपर गिर गई और वह उसमें दब गई।
गांव के लोग उसे किसी तरह निकाल कर तत्काल भाटपार रानी पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएग। अनीता चौहान की दो पुत्री व एक पुत्र है। पति घर पर रहकर मजदूरी करता है। वह अपनी बड़ी पुत्री की शादी की तैयारी कर रही थी।