फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिला निर्वाचन कार्यालय में वोटर हेल्पलाइन सेंटर स्थापित

Wed, 05 Nov 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित किया गया है। यह मंगलवार से संचालित है।
विज्ञापन

केंद्र पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लोग अपनी निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम विलोपित (हटाने), प्रविष्टियों में संशोधन कराने, अथवा मतदाता फोटो पहचान पत्र एवं निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
यह सुविधा पूरी तरह टोल फ्री नंबर 1950 पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से जनपद के नागरिक आसानी से मतदान से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें