सलेमपुर। गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक प्रतिदिन हो रहे जाम व अतिक्रमण पर स्थाई रोक लगाने को लेकर सभासदों ने सीओ को ज्ञापन सौंप बड़े वाहनों को तहसील रोड में रोके जाने की मांग की। सीओ ने आश्वस्त किया कि इसको लेकर जल्द ही व्यापारियों की बैठक बुलाकर उस पर स्थाई निर्णय लिया जाएगा। सभासद अशोक गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे सभासदों व अन्य बाजार के लोगों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान हरिश्चंद्र, मनोज पांडेय, सत्यम पांडेय, सन्नी यादव आदि उपस्थित रहे।