फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
विज्ञापन

बनकटा/लार रोड। क्षेत्र के त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश पांडेय ने किया। रैली विद्यालय से बनकटा बाजार तथा बंजरिया गांव होते वापस विद्यालय पहुंची। इसमें शामिल छात्रों ने स्लोगन एवं नारों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लवकुश, राघव पांडेय, गनेश पांडेय, राजन पांडेय, विनय पांडेय, घनश्याम, पृथ्वी प्रजापति, राजेश पाठक, राहुल, सोनी, समीना खातून, निकी पांडेय, शुभम, उदय, नारायण आदि शामिल रहे।
उधर, लार रोड। कस्बे के ओम साईं कृपा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली को महाविद्यालय के एमडी मुन्ना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय से निकलते ही आरएस मेमोरियल के छात्र-छात्राओं ने रैली का अभिवादन किया। रैली लार रोड कस्बे के रास्ते कुंडौली होते स्कूल पहुंची। वहां रंगोली और बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान अवनीश मिश्र, डॉ. प्रसून सिंह, सत्यम, कौशिक,परवेज आलम, संजय यादव, राज कुमार मिश्र, रवि पांडेय, कार्तिकेय, अरशद, शीला सिंह, प्रीति तिवारी, मुन्ना कुमार, आकाश सिंह, त्रिदेव सिंह, मोनू सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

पोस्टर और मेहंदी प्रतियोगिता के जरिए किया जागरूक
मईल। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली के माध्यम से लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान की अपील की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को मतदान करने के लिए तीन मार्च को बूथ पर अवश्य भेजें। मतदान से ही ईमानदार और मजबूत सरकार का चुनाव कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सुषमा चौधरी, मोरीश, राजेश पांडेय, भरत चौधरी, पूजा सिंह, मनीष उपाध्याय, विजय खरवार, अनुज कुमार, प्रेमचंद्र यादव, पवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
हर मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का लिया संकल्प
भटनी। सेंट जेवियर स्कूल में शुक्रवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान सीनियर वर्ग के छात्रों ने अपने आस-पास के मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया। छात्रों तथा शिक्षकों ने सेल्फी प्वांइट पर भी फोटो खींचकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मतदान करने की अपील की।
नोडल प्रभारी ओपी शुक्ल ने कहा कि पंचायत स्तर पर बीएलओ सभी मतदाताओं तक उनकी पर्ची पहुंचा रहे हैं। पर्ची पाने के बाद तीन मार्च को मतदान के दिन अपने पहचान पत्र के साथ बूथ पर पहुंचकर अपनी सरकार बनाने के लिए वोट जरूर करें। इस दौरान हस्ताक्षर बनाकर जागरूक मतदाता होने का संकल्प दुहराया।
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने मतदान के लिए किया जागरुक
बरहज। अभाविप कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के पैना, मेहियवां गांव में मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर पोस्टर और पर्चा वितरित किया। जबकि लोगों को एक वोट के महत्व के बारे में बताते हुए जागरूक किया। सभी ने लोगों से चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील किया। इस दौरान नम्रता मिश्रा, शुभम निषाद, आंचल साहनी, अमन गुप्त, सोनाली सोनकर, रिशू, प्रीति, मुस्कान, श्रद्धानंद तिवारी, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें