संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। क्षेत्र में दो छात्राओं से छेड़खानी के मामले के चौथे आरोपी विवेक सैनी को फिर से अंतरिम जमानत मिल गई है। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो वीरेंद्र सिंह की अदालत से बृहस्पतिवार को पांच नवंबर तक अंतरिम जमानत मिल गई।
मालूम हो कि पुलिस की सख्ती के बाद भी विवेक कोर्ट में सरेंडर करने में कामयाब हो गया था। कोर्ट में उपस्थित होने की अगली तारीख छह नवंबर है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठ की दो छात्राएं चार अक्तूबर को परीक्षा देकर घर वापस लौट रहीं थीं। रास्ते में बाइक सवार चार मनबढ़ युवकों ने उनसे छेड़खानी की। विवेक सैनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।