देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्य कक्ष में एनसीओआरडी की बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री को रोकने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आबकारी एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से झुग्गी झोपड़ी एवं समस्त संवेदनशील स्थानों पर जागरूकता अभियान भी संचालित करें और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराएं।