फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विनोद की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले विशाल के पिता

Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/रुद्रपुर। छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या के ढाई माह बाद भी नामजद फरार इनामी साजिशकर्ता विनोद जायसवाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसे लेेकर सोमवार को विशाल के पिता विनीत सिंह ने एसपी विक्रांत वीर से मुलाकात की। उन्होंने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। विनीत ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। हौली बलिया गांव में घर से बुलाकर छात्र नेता विशाल सिंह की बदमाशों ने 16 नवंबर की रात चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। घटना में आरोपी रजा खान को रुद्रपुर करहकोल मार्ग के भागड़ा नाला पुल और राहुल अली को राप्ती नदी के किनारे नगवा गांव के सीकट बांध से पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद फैज को गोरखपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फरार विनोद जायसवाल का लोकेशन पुलिस टीम के लिए सिरदर्द बना है। चौथे आरोपी विनोद का मोबाइल फोन घटना के दिन से बंद मिल रहा है। पुलिस को उसका लोकेशन मिल रहा है परंतु पहुंचने से पूर्व वह वहां से फरार हो जा रहा है। हत्या के बाद से विनोद जायसवाल ने बिहार में डेरा डाल रखा है। एक पखवारे के बाद विशाल के पिता विनीत सिंह सोमवार को फिर से एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी विक्रांत वीर से मुलाकात की। उनसे मिलकर चौथे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात कही। इस पर एसपी ने कहा कि पुलिस शीघ्र चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। चार्जशीट पर एसपी ने कहा कि इसे शीघ्र न्यायालय में दाखिल करा दिया जाएगा। बाहर निकलकर विनीत सिंह ने बताया कि घटन के समय तत्कालीन एसपी से लेकर वर्तमान एसपी से कई बार गुहार लगा चुका हूं। पुलिस चौथे आरोपी की गिरफ्तारी में शिथिलता बरत रही है। जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो सीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें