फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली से शव लेकर आ रही एंबुलेंस पिकअप से भिड़ी

Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। दिल्ली से शव लेकर आ रहा एक एंबुलेंस खुखुंदू थाना क्षेत्र के करौदी काटा के पास खड़ी पिकअप से जा भिड़ी। जिससे एंबुलेंस में सवार युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। उधर, कोहरे के चलते एंबुलेंस में पीछे से दो और गाड़ियां जा भिड़ीं। जिसमें प्रधान का बेटा घायल हो गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप से शव को सिसई गांव भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी दीपक कुमार गोड़ अपनी मां ज्ञांती देवी को लेकर दिल्ली इलाज कराने गए थे। वहीं एम्स में उनकी मां का ईलाज चलता था। बताया जा रहा है कि ज्ञांती देवी कैंसर से पीड़ित थी। दिल्ली में रविवार को उनकी मौत हो गई। बेटा दीपक और दीपांशु मां का एंबुलेंस से शव लेकर गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

एंबुलेंस शव लेकर अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के करौंदी काटे के पास ही पहुंचा था कि बीच सड़क पर खड़े पिकअप से एंबुलेंस टकरा गई। जिससे एंबुलेंस सवार दीपांशु और पिकअप चालक बिहार प्रांत के बैशाली जिला के गरौल थाना क्षेत्र के सलेमपुर डुमरिया निवासी कुंदन कुमार घायल हो गए। उधर, कोहरे के चलते दिखाई नहीं देने से एंबुलेंस के पीछे दो और गाड़िया आकर भिड़ गई। जिसमें नरौली खेम गांव के प्रधान पारस यादव का बेटा दीव्याशु यादव भी घायल हो गया। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया गया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव को पिकअप से सिसई गांव भिजवाया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें