फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने फोन पर महिला फरियादी से नौकरी बचाने की लगाई गुहार, एसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने फोन पर महिला फरियादी से नौकरी बचाने की लगाई गुहार, एसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन

देवरिया। महिला फरियादी के साथ दरोगा की बातचीत के वायरल आडियो को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को कोतवाली में तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का पारिवारिक विवाद है। परिवार के लोग उसका उत्पीड़न करते थे। इसकी शिकायत लेकर दो माह पूर्व महिला सदर कोतवाली पहुंची थी। महिला का आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा ने उससे मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। आरोप है कि दरोगा ने महिला को झांसे में लेकर उसका शोषण किया। इसके बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच महिला से विवाद करने वाला विदेश चला गया। महिला ने दरोगा पर कार्रवाई नहीं करने और शोषण की बात पुलिस के अधिकारी तक पहुंचाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी होने पर दरोगा खुद को बचाने के लिए महिला की मनुहार करने लगे। दरोगा महिला से फोन पर परिवार, समाज में प्रतिष्ठा की बात कर गुहार लगा रहा है। आडियो में नौकरी जाने और पेट पर लात मारने की बात कह कर पुरानी घटना को भूलने की बात कह रहा है। वहीं कसम खिलाकर आगे शिकायत नहीं करने की बात आडियो में दरोगा कर रहा है। विदेश से आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कहकर मनाने की कोशिश कर रहा है। इसका आडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले एसपी ने कोतवाली तैनात एसएसआई बदरुद्दीन खान को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के जाल में फंस गए दरोगा
देवरिया। सदर कोतवाली के एसएसआई बदरुद्दीन खान का मामला करीब दो माह से चल रहा था। दोनों के बीच हुई बातचीत का आडियो इतने दिनों बाद वायरल होने से कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोतवाली में तैनात एक सिपाही, महिला को कई बार फोन कर आला अफसरों से शिकायत करने के लिए कहता रहा है। चर्चा है कि इस सिपाही की पूरी कोतवाली में हनक रहती है। एक हुक्म पर पूरा काम कर देता है। ड्यूटी से दूरी बना कर रहने वाला यह सिपाही कभी-कभार ही वर्दी धारण करता है। अक्सर सिविल ड्रेस में शहर में घूमता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें