फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ किमी तक दौड़ाकर पकड़ा गया हिंसक सांड

Fri, 12 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिंडरा गांव के किसान तेज बहादुर साहनी की जान लेने वाले हिंसक सांड को आखिरकार ग्रामीणों और पशुपालन विभाग कर्मियों ने बुधवार की रात को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

करीब चार घंटे की मशक्कत और आठ किमी तक पीछा करने के बाद सांड को काबू में किया जा सका। उसे पशु कैचर गाड़ी से सोनूघाट स्थित पशु आश्रय स्थल भेज दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, सांड़ पिछले एक माह से क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था। वह पहले भी चार किसानों को घायल कर चुका है। बावजूद इसके उसे पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को किसान तेज बहादुर साहनी पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग हरकत में आया।
बुधवार को ग्रामीण बाइक लेकर सांड की तलाश में निकल पड़े। करीब चार घंटे तक पीछा करने के बाद सांड़ थककर गिर पड़ा। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रात करीब आठ बजे उसे सोनूघाट स्थित पशु आश्रय स्थल पहुंचा दिया गया। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के बीडीओ को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा हर गांव में सेक्रेटरी को छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें