फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद से खार खाकर विनोद ने रची साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जमीन के विवाद से खार खाकर विनोद ने रची है हत्या की साजिशमृतक विशाल सिंह के पिता व पूर्व बीडीसी विनीत सिंह ने अपनी तहरीर में गांव के विनोद जायसवाल पर साजिश रचकर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बेटा विशाल सिंह गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता था। करीब दो माह पहले विशाल का गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुर मुहल्ला निवासी रजा खान, फैज रैनी व कौड़ीराम निवासी राहुल अली से विवाद हो गया था।
उन लोगों ने विशाल को हत्या करने की धमकी दी थी। उन लोगो की विशाल के गांव के बगल के रहने वाले विनोद जायसवाल मदद कर रहे थे। पिता के अनुसार विनोद उनके परिवार से एक जमीन के विवाद को लेकर रंजिश रखता है। आरोप है कि उसी ने अपराधियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें