फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बकाया वसूली करने गए बिजलीकर्मियों पर हमला

Wed, 20 Nov 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। राजस्व वसूली के लिए क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा गए बिजली कर्मियों की एक टीम पर गांव के ही पिता, पुत्र ने लाठी, डंडा से अचानक हमला कर दिया। इससे एक कर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन

अन्य कर्मी भागकर अपनी जान बचाए। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौरी बाजार उपकेंद्र के अवर अभियंता मुहम्मद सलमान के नेतृत्व में विभाग की एक टीम लाइनमैन जनार्दन यादव, अमरेंद्र निषाद, अशोक मिश्रा सहित अन्य कर्मी सोमवार को पोखरभिंडा गांव पहुंचे। बकाएदारों से राजस्व वसूली एवं बिजली कनेक्शन विच्छेदन का कार्य करने में जुट गए। इसी बीच गांव का रामायन निषाद पुत्र दुखहरन, सौरभ के साथ पहुंचा और बिजली कर्मियों को अपशब्द कहकर गांव से भगाने लगा। मना करने पर लाठी, हाकी एवं डंडा से हमला कर दिया। इस बीच लाइनमैन जनार्दन यादव घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। घायल लाइनमैन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार लाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस मामले में बिजली कर्मियों ने तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें