फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिया ध्वस्त करने से ग्रामीण आक्रोशित, दिया धरना

Mon, 16 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। सलेमपुर-मैरवा मार्ग के निर्माण के दौरान अकटही बाजार में शिव मंदिर के पास एक पुलिया के ध्वस्त किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को धरना दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से नई पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर अकटही बाजार शिव मंदिर के पास वर्ष 1978 की बनी यह पुलिया है। इस पुलिया से होकर ग्राम रघुनाथपुर, रमनीबारी, खड़ेसर, कटाईटिकर, अकटही बाजार आदि गांव का पानी बरसात के दिनों में छोटी गंडक नदी में वर्षों से गिरता है। पुलिया नहीं बनने से उक्त गांवों तथा अकटही बाजार के सैकड़ो दुकानों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। सड़क निर्माण कर रहे अधिकारियों से संपर्क करने पर वे इसे सर्वे में छूट जाने के बाद कह रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से जनहित को देखते हुए इस पुलिया के निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान राम अवध यादव, व्यास कुशवाहा, संतोष कुमार, लक्ष्मण कुशवाहा, महेंद्र पासवान, विवेक कुशवाहा, नंदजी कुशवाहा, राधेश्याम यादव संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें