रामपुर बुजुर्ग। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छह से अधिक शराब की दुकानों की रविवार को बिहार प्रांत की आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गहन जांच की। स्थानीय पुलिस इस पूरे कार्रवाई के दौरान अनभिज्ञ बनी रही। रविवार को दोपहर में दो सरकारी वाहनों में सवार बिहार प्रांत की जांच टीम ने बनकटा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर बुजुर्ग, सोहनपुर, अकटही, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया सहित क्षेत्र की कई दुकानों की जांच की। हालांकि जांच टीम की ओर से मौके से किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।