चनुकी। रामजानकी मार्ग पर हरखौली और रुच्चापार गांव के सामने कट नहीं होने से नाराज लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आना जाना रहता है। कट नहीं दिए जाने से लोग किस रास्ते रामजानकी मार्ग पर आएंगे।
ग्रामीण नसीम अहमद, विनय यादव, अशोक राय, विकास पांडेय, मुन्ना यादव, ललन यादव और विनोद यादव का कहना है कि रामजानकी मार्ग पर डिवाइडर निर्माण का कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने हरखौली और रुच्चापार गांव के सामने आने-जाने के लिए कट नहीं दिया जा रहा है।
इस बात को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार सिंह की देखरेख में रविवार की शाम कुछ लोग मौके पर पहुंचे और काम करा रहे ठेकेदार से आने-जाने के लिए कट देने को कहा।
ग्रामीणों ने कहा कि काम करा रहे ठेकेदार ने बताया कि कोई कट की व्यवस्था नक्शे में नहीं दिया गया है। इस बात से नाराज गांव के लोग काम को रोक दिया। इस बात की जानकारी ठेकदार ने अधिकारियों को दी।
ठेकदार ने बताया कि कट देने के लिए अधिकारियों से बात हो रही है। जरूर कट दिया जाएगा। इस बात पर गांव के लोग तैयार हो गए और उसके बाद काम शुरू हुआ।
कट की व्यवस्था हो जाने से हरखौली सहित बरारी, रुच्चापार, बलदेव छपरा, बरडीहा आदि गांवों में वाहनों का आना-जाना आसान हो जाएगा । लोगों ने बताया कि कट नहीं दिया गया तो काम रोक दिया जाएगा।