रुद्रपुर। कोतवाली में रुद्रपुर और बरहज के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी पर एक महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद लोगों में गुस्सा है। रविवार को गांव के दर्जनों लोगों ने विधायक के पक्ष में कोतवाली पहुंचकर लिखित बयान दिया। उन्होंने मामले को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया।
उन्होंने मामले को पूरी तरह फर्जी बताया और एसपी से बातकर फर्जी एफआईआर कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि वह दो बार जिले के दो विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। मामले में रनिहवा गांव की आकांक्षा त्रिपाठी ने पूर्व विधायक सहित 10 पर मारपीट का अभियोग पंजीकृत कराया है। इस बाबत सीओ हरिराम ने कहा गांव वालों का लिखित बयान दर्ज कर लिया गया है। संवाद